Bank FD vs RD: कौन बनाता है आपको करोड़पति? यहां जानिए पैसे कहां लगाएं

By Vikram

Published on:

Bank FD vs RD: कौन बनाता है आपको करोड़पति? यहां जानिए पैसे कहां लगाएं

Bank FD या RD करोड़पति बनने का बेहतर रास्ता कौन-सा है? आइए जानतें है विस्तार से अगर आप भी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आपने बैंक की FD (Fixed Deposit) और RD (Recurring Deposit) के बारे में जरूर सुना होगा। ये दोनों निवेश विकल्प लाखों भारतीयों की पहली पसंद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा विकल्प आपको लंबी अवधि में करोड़पति बना सकता है। इसी तरह के सवालों के जवाब आज के इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

जैसे की बैंक FD और RD में क्या अंतर है, दोनों में कितना रिटर्न मिलता है, कौन-सा विकल्प टैक्स में ज्यादा राहत देता है, किसमें निवेश करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा, और आपके लक्ष्य के हिसाब से कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा। अगर आप भी सोच-समझकर अपना पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक जरूरी गाइड साबित हो सकता है

बैंक FD और RD में क्या अंतर है?

बैंक FD और RD में क्या अंतर है?
बैंक FD और RD में क्या अंतर है?

Fixed Deposit (FD) और Recurring Deposit (RD), दोनों ही बैंक की गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम हैं, लेकिन इन दोनों में निवेश करने का तरीका और निवेश की रणनीति अलग होती है।

FD (Fixed Deposit): इसमें आप एकमुश्त रकम एक निश्चित समय के लिए बैंक में जमा करते हैं। ब्याज दर पहले से तय होती है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ ब्याज मिलता है। FD उन लोगों के लिए बेहतर है जिनके पास बड़ी रकम एक साथ निवेश करने के लिए उपलब्ध है।

RD (Recurring Deposit): इसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। यह छोटे-छोटे निवेशकों के लिए आदर्श है जो नियमित रूप से बचत करना चाहते हैं। ब्याज FD जैसा ही होता है लेकिन मैच्योरिटी पर थोड़ा कम रिटर्न मिल सकता है क्योंकि पूरी रकम एक साथ निवेश नहीं होती।

अगर आपके पास एकमुश्त निवेश के लिए पूंजी है तो FD बेहतर है, वहीं अगर आप नियमित बचत के साथ करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो RD एक अनुशासन फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत हो सकती है।

FD और RD में कितना रिटर्न मिलता है?

FD और RD में कितना रिटर्न मिलता है?
FD और RD में कितना रिटर्न मिलता है?

बैंक FD और RD दोनों पर ब्याज दर लगभग समान होती है, लेकिन निवेश का तरीका अलग होता है:

  • Bank FD: एकमुश्त रकम निवेश की जाती है। आमतौर पर FD पर ब्याज दरें 6% से 7.5% के बीच होती हैं।
  • Bank RD: हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। ब्याज दर FD जैसी ही रहती है, लेकिन चूंकि पैसा धीरे-धीरे जमा होता है, इसलिए कुल रिटर्न थोड़ा कम होता है।

उदाहरण के लिए:

अगर ₹10 लाख की FD 10 साल में अगर 7% सालाना ब्याज पर निवेश की जाए, तो आपको करीब ₹20 लाख मिल सकते हैं। वहीं RD में हर महीने ₹10,000 जमा करने पर 10 साल बाद करीब ₹17 लाख मिलते हैं।

अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है तो FD ज्यादा रिटर्न दे सकती है। लेकिन अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए RD एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको बतादें की ये दोनों ही विकल्प सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देते हैं।

FD और RD किसमें मिलेगी ज्यादा टैक्स छूट?

FD और RD किसमें मिलेगी ज्यादा टैक्स छूट?
FD और RD किसमें मिलेगी ज्यादा टैक्स छूट?

बैंक FD (Fixed Deposit) और RD (Recurring Deposit) दोनों ही सुरक्षित निवेश विकल्प हैं, लेकिन टैक्स छूट के मामले में इनमें फर्क है। अगर आप टैक्स बचत करना चाहते हैं, तो FD आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। तो आइए जानतें इन दोनों विकल्पों के बारे में:

FD में टैक्स छूट: FD में टैक्स की छुट मिलती है, जिसे 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ निवेश किया जाता है, पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट मिलती है। हालांकि, इससे मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है।

RD में टैक्स छूट: अगर हम RD में टैक्स छूट की बात करें तो इसमें कोई भी टैक्स छूट नहीं मिलती। इसमें हर महीने जमा की गई राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। जिसकी वजह से RD में किसी भी प्रकार की टैक्स छूट नहीं मिलती है।

अगर आपकी प्राथमिकता टैक्स में छूट पाना है, तो FD बेहतर विकल्प है। लेकिन लंबी अवधि में अनुशासन के साथ सेविंग्स करना चाहते हैं, तो RD भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

FD या RD कौन बनाता है आपको करोड़पति?

FD या RD कौन बनाता है आपको करोड़पति?
FD या RD कौन बनाता है आपको करोड़पति?

यह आपके निवेश के उपर है आप किसी तरह के निवेश करकें करोड़पति बना चाहतें है जैसे की FD में आप एकमुश्त राशि निवेश करते हैं, जो तय समय तक ब्याज के साथ बढ़ती रहती है। वहीं RD में आप हर महीने छोटी-छोटी किस्तों में निवेश करते हैं। अगर आपके पास एक बड़ी रकम है तो FD बेहतर हो सकती है और आपको जल्द ही करोड़पति बना सकती है, लेकिन अगर आप अपनी सैलरी से हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो RD एक शानदार विकल्प है करोड़पति बनने का यह आपके निवेश के तरीके के उपर है आप किस तरह का निवेश करना पसंद करते है।

हालांकि, FD की ब्याज दरें अक्सर RD से थोड़ी ज्यादा होती हैं, जिससे लंबी अवधि में FD का रिटर्न बेहतर दिखता है। लेकिन अगर अनुशासन से हर महीने निवेश करें तो RD भी आपको करोड़पति बना सकती है।

निष्कर्ष

FD और RD दोनों ही सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाले निवेश विकल्प हैं। अगर आपके पास एकमुश्त राशि है और टैक्स छूट भी चाहिए, तो FD बेहतर है। लेकिन अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं और अनुशासन के साथ लंबी अवधि में सेविंग करना चाहते हैं, तो RD भी करोड़पति बनने का मजबूत जरिया बन सकती है। ये इस बात पर निर्भर करेगा की आपने निवेश के लिए कौन से विकल्प का चुनाव किया है और आपकी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और निवेश की आदते कैसी है। कुल मिलाकर FD और RD दोनों ही निवेश विकल्प आपको करोड़पति बना सकतें है।

FAQ: FD vs RD – कौन बनाता है आपको करोड़पति?

क्या FD और RD पर कोई टैक्स लगता है?

हाँ, FD और RD दोनों पर मिलने वाला ब्याज टैक्स योग्य होता है। FD पर 5 साल की टैक्स सेविंग FD को छोड़कर बाकी सभी पर ब्याज टैक्सेबल है। RD पर भी हर साल मिलने वाला ब्याज आपकी कुल आय में जोड़कर टैक्स लिया जाता है।

कौन सा बेहतर है, FD या RD?

अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है तो FD बेहतर है क्योंकि यह ज्यादा ब्याज देता है। लेकिन अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहते हैं, तो RD आपके लिए सही विकल्प है। दोनों ही सुरक्षित हैं, बस आपका निवेश तरीका अलग है।

FD और RD का सही चुनाव कैसे करें?

FD तब चुनें जब आपके पास बड़ी राशि हो और टैक्स छूट भी चाहिए। RD तब चुनें जब आप छोटी-छोटी राशि नियमित रूप से बचा सकते हैं और लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।

क्या दोनों स्कीम में समय से पहले निकासी संभव है?

हां, FD और RD दोनों में प्रीमैच्योर विदड्रॉल की सुविधा होती है, लेकिन उस पर पेनाल्टी लग सकती है या ब्याज दर कम हो सकती है।

Vikram

Vikram एक फाइनेंस ब्लॉगर हैं, जो पैसे बचाने, बजट बनाने और स्मार्ट निवेश पर सरल और उपयोगी जानकारी साझा करते हैं। उनका उद्देश्य है भारत के हर व्यक्ति को बचत के बारें में जागरु करना है ये पिछले 3 वर्षों से फाइनेंस से जुड़े हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment